गोलगप्पा शेक, जिसे बनता देख ही फूड लवर्स हुए आगबबूला

By: Pinki Sun, 27 Feb 2022 4:28:55

गोलगप्पा शेक, जिसे बनता देख ही फूड लवर्स हुए आगबबूला

सोशल मीडिया पर वीयर्ड फूड कॉम्बिनेशन्स के कई वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन आज हम आपके लिए आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं। जिसे देखने के बाद आपका मूड खराब हो जाएगा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स मिक्सर में गोलगप्पे की सूखी पुरी डालता है, फिर थोड़े से उबले आलू, लाल चटनी, खट्टा और हरा पानी मिलाता है। इसके बाद थोड़ी सी बर्फ डालकर मिक्सी को चला देता है। सबकुछ जब आपस में अच्छे से घुल मिल जाता है, तो जनाब उसे गिलास में डलाकर उसे सूखी पुरी और उबले आलू से गार्निश कर सर्व करते हैं।

गोलगप्पा शेक के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर foodie_blest नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन लिखा, 'क्या लगता है, कैसा होगा?' यह वीडियो 9 फरवरी को इंस्टाग्राम पर अपलोड हुआ है, जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें, क्लिप को अबतक 7 हजार से अधिक लाइक्स और सैकड़ों व्यूज मिल चुके हैं। लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है। अधिकतर लोगों ने कहा कि उन्हें तो इसे देखकर ही उल्टी आ गई। जबकि कुछ ने लिखा कि भगवान से तो डरो!

ये भी पढ़े :

# मुंह में नोट फंसाकर दुल्हन ने ढोल की बीट्स पर किया गजब का भांगड़ा, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

# भुबन बादायकर का 'कच्चा बादाम' हुआ पुराने अब सोशल मीडिया पर छाया अमरूद वाले चचा का जलवा, देखे वीडियो

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com